Advertisement

वी एन देसाई हॉस्पिटल में भर्ती बेहाल मरीजों में आक्रोश

मनपा प्रशासन के खोखले दावे “सिटी स्कैन” के लिए जाना पड़ता है बाहर

मुश्ताक खान/मुंबई। शांताक्रूज़ पूर्व के वी एन देसाई हॉस्पिटल को अत्याधुनिक बनाने का दावा करने वाली मनपा प्रशासन के दावे अब खोखला साबित होने लगे हैं। क्योंकि इस हॉस्पिटल में विगत सात आठ महीनों से सिटी स्कैन करने वाली मशीन खराब है, इससे असहाय और गरीब मरीजों को सिटी स्कैन कराने के लिए बहार जाना पड़ता है।

इससे तकरीबन 276 बेड़ों वाले इस हॉस्पिटल के मरीजों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 2023 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (P.P.P.) के तहत इस मशीन को लगवाने की जिम्मेदारी कृष्णा पैथोलॉजी एंड सिटी स्कैन कंपनी को दिया गया था।

जो अब तक सिटी स्कैन मशीन को लगवाने में नाकाम है। जबकि मनपा के इस हॉस्पिटल में डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड (DNB) की शिक्षा भी शुरू की जा चुकी है। ऐसे में सिटी स्कैन मशीन को लगवाने में हो रही देर का असली जिम्मेदार कौन?

मिली जानकारी के अनुसार मनपा, एच ई वार्ड की हद में आने वाला शांताक्रूज़ पूर्व का वी एन देसाई हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों में मनपा प्रशासन के सौतेले रवैये के कारण आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसके कई कारण बताये जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से सिटी स्कैन कराने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

ऐसे नाम न छपने की शर्त पर एक मरीज ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा सिटी स्कैन कराने की सलाह तो दी जाती है। लेकिन मशीन के आभाव में उन्हें बहार जाना पड़ता है। ऐसी सूरत में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कई बार तो मरीजों को व्याज आदि का सहारा भी लेना पड़ता है।

इसकी जानकारी मरीजों के आक्रोश से सहज ही लगाया जा सकता है। बावजूद इसके मनपा प्रशासन और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बहाल किया गया कृष्णा पैथोलॉजी एंड सिटी स्कैन कंपनी मौन है क्यों ?

इस संबंध में मनपा के शांताक्रूज़ पूर्व के वी एन देसाई हॉस्पिटल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई ,लेकिन उचित अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद संवाददाता ने मनपा के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला।

इसके बाद पीपीए के तहत काम कर रहे कृष्णा पैथोलॉजी एंड सिटी स्कैन से संबंधित अधिकारी गोरक्षा नायकोडी से संपर्क करने पर उन्होंने विभिन्न विभागों का हवाला देते हुए बताया कि सिटी स्कैन मशीन की समस्याओं को जल्द ही सुलझा लिया जायेगा।

उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए यह भी बताया कि इस हॉस्पिटल की पुरानी मशीन खराब होने के बाद अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन लगाने का प्रावधान किया गया है। लेकिन तकनिकी कारणों से देर हुई है, अधिकारी नायकोडी ने संवाददाता को भरोसा दिलाया कि आठ से दस दिनों में मशीन लग जाएगी।

Tegs: #Anger-among-the-distressed-patients-admitted-in-vn-desai-hospital

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *