एन. के. सिंह/फुसरो(बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वीणा देवी की पुत्री का नामांकन अपने निजी मद से फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर में कराया। उनकी पुत्री खुशी कुमारी अनपति देवी सरस्वती शिशु मंदिर फुसरो मे यूकेजी की छात्रा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि बेरमो के जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा पैसे के अभाव में बाधित नहीं होगा। विदित हो कि, भाजपा नेता सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाक़ों में सैकड़ो ज़रूरतमंद बच्चों को अपने निजी मद से पढ़ाई का खर्च एवं स्कूल फ़ीस देने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर विधालय प्रबंध समिति के सचिव अमित कुमार सिंह, भाजपा नेता अनिल गुप्ता, मनोज कुमार व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply