Advertisement

सहायक निबंधक बेरमो ने कसमार के पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक

दुर्गापुर एवं मधुकरपुर पैक्स में बनेंगे 500 एमटी का सोलरयुक्त कोल्ड स्टोरेज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक 18 जून को सहायक निबंधक सहयोग समिति बेरमो अनुमंडल तेनुघाट की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिन पैक्सों का गोदाम नहीं है उन पैक्सों में 100 एमटी एवं 500 एमटी क्षमता का गोदाम निर्माण के लिए सरकारी भूमि चिन्हित कर अंचल अधिकारी से एनओसी के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर एवं दुर्गापुर पैक्स में 5 एमटी सोलरयुक्त कोल्ड स्टोरेज निर्माण को लेकर प्रस्ताव निर्देशित करने एवं शीघ्र ही सभी पैक्सों में धान बीज उठाव का निर्देश दिया गया।

मौके पर सिंहपुर पैक्स प्रबंधक भरत किशोर साव, कसमार व्यापार मंडल अध्यक्ष परमेश्वर नायक, अवध किशोर महतो, विष्णु प्रसाद झा, श्यामलाल मांझी, छोगालाल सिंह, रामकिंकर झा, गणेश नायक, अखिलेश प्रसाद महतो, छत्रुराम महतो, मनोज सिंह, बिपिन मुंडा आदि मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *