Advertisement

परिवहन विभाग द्वारा जरीडीह प्रखंड में शिविर का आयोजन

आमजनों ने शिविर में किया आवेदन, गोमियां प्रखंड में शिविर का आयोजन आज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर 18 जून को जिला के हद में जरीडीह प्रखंड मुख्यालय में परिवहन विभाग द्वारा शिविर लगाया गया।

उक्त शिविर का उद्देश्य संचालित योजनाओं यथा ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, झारखंड गुड सेमेंरिटर्न पॉलिसी एवं हिट एंड रन से संबंधित मामलों को सुदूरवर्ती क्षेत्र के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

जानकारी के अनुसार उक्त शिविर में परिवहन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, झारखंड गुड सेमेंरिटर्न पॉलिसी एवं हिट एंड रन से संबंधित आवेदन आमजनों से प्राप्त किया गया।

इस दौरान आमजनों को सड़क पर चलने के दौरान परिवहन नियमों का अनुपालन करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस का वाहन का  इस्तेमाल नहीं करने, दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आदि का इस्तेमाल करने की अपील की गयी। इस दौरान योजनाओं से संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि, आगामी 29 जून तक अलग-अलग तिथियों को बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 19 जून को गोमियां प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन होगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार चंद्रपुरा प्रखंड मुख्यालय में 21 जून को, कसमार आदि।

प्रखंड मुख्यालय 22 जून को, नावाडीह प्रखंड मुख्यालय में 24 जून को, पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में 25 जून को, बेरमो प्रखंड मुख्यालय में 26 जून को, चास प्रखंड मुख्यालय में 28 जून को एवं चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय में 29 जून को शिविर लगाया जाएगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *