Advertisement

गोमियां क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां क्षेत्र में 17 जून को इस्लाम धर्म को माननेवालो द्वारा ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व मनाया गया। बकरीद को लेकर गोमियां थाना पुलिस चौकस दिखी।

जानकारी के अनुसार पूर्व की भांति इसबार भी गोमियां प्रखंड के हद में विभिन्न ईदगाहो में ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। बताया जाता है कि गोमियां प्रखंड के मंगरो, लोधी, कंडेर, धवैया, हुरलुगं, साड़म, ललपनिया, कोदवाटांड, झिरकी, होसिर, करमाटांड, लटकुट्टा, स्वांग आदि क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के रहिवासीयों ने मस्जिदों तथा ईदगाहो में सामूहिक नमाज अदा करने के बाद अपने घरों में यह पर्व मनाया।

ईद उल अजहा के मौके पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गोमियां थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल बल के साथ चौकस दिखे। गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी क्षेत्र में सक्रिय नजर आए।

झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता इफ्तेखार महमूद ने क्षेत्र के रहिवासियों को बकरीद का मुबारक देते हुए भाईचारा के साथ त्योहार संपन्न होने के लिए प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की प्रशंसा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *