Advertisement

दुर्घटना का पर्याय बना बहादुरपुर कसमार मार्ग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संवेदक द्वारा अधूरा कार्य छोड़कर चले जाने के कारण इनदिनों बोकारो जिला के हद में कसमार-बहादुरपुर मार्ग दुर्घटना का पर्याय बं गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर से कसमार तक पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण आधा अधूरा छोड़ कर संवेदक द्वारा चले जाने से इन दिनों कसमार प्लस टू हाई स्कूल के समीप और कसमार बजरंग बली के पास पुराना पोस्ट ऑफिस तक जर्जर सड़क हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है।

कई बार इस सड़क को बनाने की मांग वहां के रहिवासियों द्वारा विभाग के संबंधित अधिकारियों से किया गया, लेकिन विभाग द्वारा रहिवासियों की बातों को नजरअंदाज करते हुए आज तक जर्जर सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका।

बताया जाता है कि इस मार्ग पर आए दिन मोटरसाइकिल सवार तथा साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्र के कई राजनीतिक दलों के नेता उक्त जर्जर सड़क को जल्द बनाने की मांग लेकर उग्र आंदोलन करने का मन बना रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *