Advertisement

भोक्ता पर्व को लेकर मंदिर में पूजा-पाठ, ऊंचे खूंटे पर नहीं झूले शिवभक्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी स्थित शिव मन्दिर परिसर में 17 जून को भोक्ता पर्व का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः भोक्ता उर्फ बीसू पर्व को लेकर पटभोक्तिया एवं अन्य की उपस्थिति में पूजारी द्वारा विधिवत पूजा-पाठ कर अनुष्ठान संपन्न किए गये। बता दें कि, इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से पटभोक्तिया, राज भोगतिया सहित अन्य साधक ऊंचे खूंटे पर नही झूल सके।

रात्रि जागरण में बतौर छऊ नृत्य का भी आयोजन नही हो सका है। इस कारण मेला भी नही लग पाया। साधारण तरीके से पूजा का विधान किया गया। अलवत्ता प्रातः तड़के शिवभक्त जलते हुए अंगारे को हाथ से उठाये तथा उसमे कूदकर बुझाने का करिश्मा दिखाया।

अनुष्ठान के मौके पर पूजारी आचार्य गोवर्धन बाबा, विक्की बनर्जी, लालू ठाकुर, कमल सिंह, शनिचर सिंह (सुसारी पूजारी), जीतन करमाली, संतोष, कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, सचिव राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष रामबिलास मंडल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *