प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 17 जून को शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में आसपास के गांवो की महिलाएं उपस्थित थी।
अंगवाली में आयोजित बैठक में संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए नियमित महिला सदस्यों के बीच उपहार वितरण पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कहा गया कि ऐसी व्यवस्था से ही ट्रस्ट सशक्त होगा।

बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, सहयोगी संतोष रजवार, अध्यक्ष सावित्री देवी सहित राजकुमार उर्फ कुंवर रजवार, अंजु देवी, जितेंद्र घासी, कमली देवी, सीता देवी, पार्वती देवी, दुलालि देवी, फूलकुमारी देवी, यशोदा देवी, मंजू देवी, बुधनी देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, तन्नू आदि महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply