Advertisement

सुरक्षा बलों की छापेमारी में अवैध कोयला लदा 5 बाईक व् 10 साइकिल क्षतिग्रस्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल के सुरक्षा बलों द्वारा अवैध कोयला चोरों के खिलाफ लगातार किए जा रहे छापेमारी के बाद भी बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र में कोयला चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

जानकारी के अनुसार 16 जून को सुबह लगभग 4:15 बजे कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के आदेशानुसार, क्षेत्रिय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के स्वांग कोलियरी तथा जरांगड़ीह कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए।

छापेमारी के क्रम में सुरक्षा बलों ने कोयला लदा 5 मोटरसाइकिल तथा 10 साइकिल को जप्त कर गस्ती दल द्वारा मौके पर ही छतिग्रस्त कर दिया गया। साथ हीं जब्त कोयला से भरा लगभग 45 से 50 बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया। बरामद कोयला को स्वांग कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया, जिसका वजन लगभग 2.5 टन होगा।

छापामारी दल में क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, स्वांग कोलियरी सुरक्षा प्रभारी नुरुला होदा, एचएसजी प्रदीप महतो, भूसन लाल साहू, कामेश्वर कुमार, स्वांग वाशरी सुरक्षा प्रभारी भीम राम तथा झारखंड गृह रक्षक जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *