Advertisement

मोटरसाइकिल की टक्कर से एक राहगीर घायल, हालत गंभीर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में हजारी मोड़ के समीप गाड़ी के इंतजार में खड़े एक राहगीर मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 15 जून की संध्या गोमियां प्रखंड के हद में गोमियां-कथारा मुख्य मार्ग स्थित हजारी मोड़ के समीप सड़क किनारे गाड़ी के इंतजार में खड़े उत्तम कुमार प्रसाद उर्फ चलित्र को रामगढ़ से लौट रहे मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में परिजनों ने उसे गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बताया कि वे रामगढ़ अपना मोबाइल बनवाने गए थे। दोनों बाईक बोकारो थर्मल के रहने वाले हैं। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। दुर्घटना में शामिल दोनों युवकों को मामूली चोट लगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *