Advertisement

विधुत अनापूर्ति से आक्रोशित उपभोक्ता आज फूकेंगे कार्यपालक अभियंता का पूतला

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भीषण गर्मी में विधुत अनापूर्ति से रतजगा करने को मजबूर समस्तीपुर जिला मुख्यालय के विवेक विहार मुहल्लावासी एवं भाकपा माले कार्यकर्ता 16 जून को कार्यपालक विधुत अभियंता का पूतला फुकेंगे। इस आशय का निर्णय 15 जून को मुहल्ला समिति एवं भाकपा माले कार्यकर्ताओं के संयुक्त बैठक में लिया गया।

उक्त जानकारी देते हुए विधुत सुधार संघर्ष मोर्चा के समस्तीपुर जिला संयोजक सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विवेक-विहार मुहल्ला के ट्रांसफार्मर का बुश, बुश राॅड, हैंडल, एवी स्वीच, एमसीबी, केबुल आदि सभी उपकरण जल गया है। तार भी जर्जर है। सभी उपकरण को जुगाड़ से बाईपास कर विभाग काम चला रहा है।

गर्मी के कारण अधिक लोड पड़ने से प्रतिदिन दसियों बार तार टूटने, फेज उड़ने, आग लगने, स्पार्क होने, धुंआ देने, लो एवं हाई वोल्टेज के कारण यहां के उपभोक्ताओं को विधुत आपूर्ति नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में पंखा, कुलर तो छोड़िए, पानी तक का इंतजाम नहीं हो पाता है।

माले नेता सिंह ने बताया कि विवेक विहार मुहल्ले में दो सौ केवीए का खराब ट्रांसफार्मर हटाकर 3 सौ केवीए का लगाने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ट्रांसफार्मर का सभी जला एवं खराब उपकरण बदलने, तमाम जगह कवर्ड वायर लगाकर नंगा वायर हटाने आदि की मांग को विभागीय अधिकारी अनसुना करते रहे हैं।

इसके कारण इस भीषण गर्मी में जनता रतजगा कर भोग रही है। इसीलिए विधुत अनापूर्ति से आक्रोशित जनता विभाग के खिलाफ 16 जून को संध्या 4 बजे से विभाग के खिलाफ प्रतिवाद प्रदर्शन करते हुए विवेक-विहार चौक पर विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता का पूतला फूंककर विरोध प्रकट करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *