Advertisement

पेटरवार थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 17 जून को इस्लाम धर्म को माननेवालो का पावन त्यौहार ईद-उल-अजहा उर्फ बकरीद को लेकर 14 जून को पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार थाना के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में थाना प्रभारी सहित पुलिस निरीक्षक मुकेश पांडेय, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर सिन्हा आदि मंचासिन थे।

इस अवसर पर मंचासिन प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आगामी त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाए जाने पर बल दिया। उपस्थित दोनो पक्ष के अमन पसंद रहिवासियों से कहा गया कि त्योहार में विघ्न डालने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर तो रहेगी ही, साथ ऐसे तत्वों के बारे में जरा भी संकेत मिले तो थाना में तुरंत सूचित करें।

बता दें कि, तेज धूप व प्रचंड गर्मी के कारण बैठक में रहिवासियों की उपस्थिति पहले की अपेक्षा कम रही। बावजूद इसके शांति समिति की बैठक में स्थानीय रहिवासी मो. मुमताज, मंसूर अंसारी, मो. एकराम, सूरजमल नायक सहित दर्जनों अमन पसंद उपस्थित थे। जबकि बैठक को संपन्न कराने में थाना कर्मी प्रदीप ठाकुर, राजू कुमार, सीताराम आदि सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *