Advertisement

बोकारो थर्मल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की ओर से 14 जून को बोकारो थर्मल अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य अभियंता एसएन प्रसाद ने फीता काट कर किया। यहां स्थानीय कर्मचारियों, अस्पताल के कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवानो सहित आम रहिवासियों ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो के डॉ मोहंती, बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के झा, डॉ संजय, डॉ पी नायक, डॉ राघव, समाजसेवी भैरव महतो, कृष्णा कुमार, मो. कैफ, सहित अस्पताल के कई महिला पुरुष स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *