Advertisement

ब्रह्मकुमारीज राजयोग सेवा केंद्र द्वारा कलश यात्रा का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र द्वारा 12 जून को पलिहारी गुरूडीह पंचायत में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो रहिवासियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार 12 से 16 जून तक गोमिया प्रखंड के हद में पलिहारी गुरूडीह पंचायत में बारह ज्योतिर्लिंग दर्शन शिविर का आयोजन किया गया है। इसके तहत पंचायत स्थित भगत अहरा तलाब के समीप पांच दिवसीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवा केंद्र द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन के प्रथम दिन 12 जून को कलश यात्रा के साथ आरंभ की गई।

बताया जाता है कि कलश यात्रा भगत अहरा तालाब से होकर गोमियां मोड़ होते पुनः शिविर तक कलश लाया गया। इस यात्रा में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, समाजसेवी चितरंजन साव मुख्य रूप से शामिल हुए।

कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों को बंद करने का संदेश दिया गया। बताया गया कि कैसे हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते हैं।

ज्ञात हो कि, पांच दिवसीय शिविर में योग, योगा, परमात्मा के महाकाव्य, महा आरती, गीत सार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक, मुखिया सपना कुमारी, पूर्व मुखिया ललिता देवी, वार्ड सदस्य सोनी साहु, रविंद्र नायक, विशाल चौहान, राजकुमार यादव, किशोर नायक, पंकज चौधरी सहित सैकड़ो श्रद्धालू उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *