Advertisement

चिडवा नदी किनारे पेड़ से लटकता महिला का शव बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। पुलिस द्वारा गोमियां प्रखंड के सुदूरवर्ति चिड़वा नदी किनारे 12 जून को पेड़ से लटकता विवाहित महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान लोधी रहिवासी के रूप में की गयी है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचट्टी थाना के हद में चिडवा नदी के किनारे एक पेड़ पर विवाहित महिला का लटका हुआ शव 12 जून को रहिवासियों द्वारा देखा गया। शव की पहचान लोधी पंचायत के करमटिया टोला रहिवासी 24 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है।

मृतका एक पेड़ पर अपनी ही साड़ी के फंदे पर लटकी हुई मिली। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये।

इस अवसर पर थाना प्रभारी राणा ने बताया कि मृतक महिला सुधीर मुर्मू की पत्नी है। उसकी एक बेटी भी है। मृतका के पति सुधीर मुर्मू ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह पांच बजे तक घर पर ही थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही घटना का पुलिस की ओर से छानबीन किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *