Advertisement

गुवा क्षेत्र के 6 अनाथ बच्चों को चाईबासा सीडब्लुसी को किया गया सुपुर्द

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। डालसा की मदद से पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाल अधिकार सुरक्षा मंच, स्पायर संस्था और जेंडर सीआरपी द्वारा गुवा क्षेत्र के 6 अनाथ बच्चों को चाईबासा सीडब्लुसी को सुपुर्द किया गया।

इससे पूर्व अनाथ बच्चों को लेकर गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में बैठक किया गया था। बैठक के माध्यम से किसी ने भी अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी नहीं ली। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि इन छह अनाथ बच्चों को सीडब्लुसी चाईबासा को सौंप दिया जाए, ताकि बच्चों का परवरिश किया जा सके।
जानकारी के अनुसार सीडब्ल्यूसी को सौंपे गये अनाथ बच्चों में दो लड़की एवं चार लड़का है।

इस दौरान सभी अनाथ बच्चों को 11 जून को बाल अधिकार सुरक्षा मंच, डालसा नोवामुंड़ी पीएलवी दिल बहादुर, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं समूह की महिलाओं ने गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को सौंपा।थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं के साथ उसे तुरंत सीडब्लुसी चाईबासा भेज दिया गया।

मौके पर मुखिया चांदमनी लागुरी, मुखिया पद्मिनी लागुरी, ऑल इंडिया चाइल्ड राइटर प्रोटेक्शन फोरम सह नोवामुंड़ी बाल अधिकार सुरक्षा मंच से पदमा केसरी, स्पायर संस्था से जीपीसीएम बेनुधर दास, कृष्णा दास, गुवा बाल अधिकार सुरक्षा मंच से लता कर्माकर,अलका देवी, शंकर दास, बसंती बिरुवा, रानी गोप, जेएसएलपीएस से जेंडर सीआरपी गीता देवी आदि उपस्थित थे।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *