रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 10 जून को बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के तेतरियाटाड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मण्डल ने की।
आयोजित बैठक में कमिटी को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। साथ हीं कहा गया क़ि आगामी विधानसभा चुनाव में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह की जीत भारी मतों से हो। बुथ कमिटी को अधिक से अधिक मजबूत करने पर विचार किया गया।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अशोक मण्डल ने कहा कि जो विकास का काम कम समय में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कर दिखाया है उसे क्षेत्र में रहिवासियों को बताने की आवश्यकता है। तभी जाकर पार्टी मजबूत होगा। कहा कि प्रखंड के तमाम बूथ उनकी पहली प्राथमिकता है।
उक्त बैठक में बतौर पर्यवेक्षक विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह के अलावा मुख्य रूप से अकबर अंसारी, संतोष सिंह, अमर मिश्रा, सुरेश रजवार, सुरेश हांसदा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
![]()













Leave a Reply