Advertisement

उपायुक्त द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 10 जून को बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव ने जनता दरबार का आयोजन की। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने त्वरित समाधान की बात कही।

जानकारी के अनुसार जनता दरबार के दौरान उपायुक्त (डीसी) जाधव ने वहां उपस्थित सभी फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि उनके संज्ञान मे आये सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार मे उपायुक्त (डीसी) ने जमीन विवाद एवं वेदांता में नियुक्ति से संबंधित शिकायत सुनी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के पश्चात संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु अग्रसारित कर दिया।

जनता दरबार में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात आशीष महली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय सहित कार्यालय कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *