Advertisement

वृक्ष मानव जीवन के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए अनिवार्य-रेंजर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पर्यावरण दिवस के लक्ष्य के तहत पौधारोपण अभियान सह जागरूकता व् स्वच्छता के साथ पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा क्षेत्र में पौधा लगाकर पर्यावरण के लिए कार्यरत रहने का संदेश वन क्षेत्र कार्यालय द्वारा गुवा में दिया गया।

जानकारी के अनुसार गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर परमानंद रजक की अध्यक्षता में गांव के ग्रामीण व समाजसेवी के साथ गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चाँदमुनी लागुरी, पश्चिमी मुखिया पदमिनी लागुरी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार व इस्को मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक किरण सिन्हा व अन्य पौधारोपण में शामिल थे।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुवा वन प्रक्षेत्र द्वारा मध्य विद्यालय गुवासाई एवं गुवा थाना में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और व्यापक स्वच्छता अभियान सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ हीं यहां पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने तथा प्राकृति की रक्षा और संरक्षण के लिए सदेश दिया गया।

इस अवसर पर वन क्षेत्र रेंजर परमानंद रजक ने कहा कि वे पौधारोपण के लिए सदैव अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हरियाली व मानव को जीवन प्रदान करने वाला साधन है। वृक्ष मानव जीवन के साथ-साथ प्राकृति की सुंदरता के लिए अत्यंत अनिवार्य है।

संपूर्ण कार्यक्रम के समायोजन में गुवा वन विभाग के छोटे लाल मिश्रा के साथ गुवा वन विभाग का अग्रणी योगदान रहा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को भी वृक्षारोपण के लिए सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *