अंगवाली के करमाचौकी बूथ 236 में सर्वाधिक 88.2 प्रतिशत मतदान
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण में 25 मई को गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। संपन्न मतदान के क्रम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली मंडल के दस पंचायत में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया।
जानकारी के अनुसार अंगवाली दक्षिणी पंचायत के करमाचौकी स्थित बूथ संख्या 236 में सर्वाधिक 88.2 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल 417 मतदाताओं में 368 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस पंचायत में बोकारो जिला प्रशासन द्वारा कुल पांच बूथ स्थापित किया गया था। जिसमें बूथ संख्या 235 में 85.71 प्रतिशत, बुथ संख्या 234 में 81.16 प्रतिशत, बुथ संख्या 238 में 74.38 प्रतिशत, बुथ संख्या 237 में 72.33 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
इसी प्रकार अंगवाली उत्तरी पंचायत में कुल छह बुथ स्थापित किया गया था। यहां बूथों में कुल मतदाता 5032 हैं, जिसमे 3691 ने मतदाताओं ने मत दिए। यानि यहां 73 प्रतिशत मतदान किया गया।
यहां के बूथ संख्या 241 में 78.7 प्रतिशत, बूथ संख्या 243 में 74.19 प्रतिशत, बुथ संख्या 240 में 73.9 प्रतिशत, बुथ संख्या 242 में 72.7 प्रतिशत, बुथ संख्या 239 में 71.7 प्रतिशत तथा बुथ संख्या 244 में 70.3 प्रतिशत मतदाता ने मतदान किया।
अंगवाली मंडल के चलकरी उत्तरी पंचायत में 76 प्रतिशत, चलकरी दक्षिणी पंचायत में 78.2 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर को वर्षा के दौरान मतदान की गति धीमी रही, जबकि प्रातः सात बजे से ग्यारह बजे तक हर बूथ में भीड़ देखी गई।
इस अवसर पर स्थिति का जायजा लेने बीडीओ पेटरवार संतोष कुमार महतो ने हरेक बूथों में जाकर मतदान कर्मियों व् मतदाताओं से जानकारी साझा करते हुए मतदान टीम की निरीक्षण पुस्तिका में हस्ताक्षर किए।
कुल मिलाकर पेटरवार प्रखंड में मतदान शांतपूर्ण रहा। सभी मतदान कर्मी, रोजगार सेवक, बीएलओ, सहिया आदि सक्रिय रहे। पेटरवार थाना की पुलिस टीम भी सक्रिय दिखी। बुजुर्गों तथा दिव्यांग को ऑटो से लाया एवं घर पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि अंगवाली मंडल में लगभग 12 युवक, युवतियों ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अंगवाली उत्तरी के बूथ संख्या 239 में पहली बार मतदान करने वाली बीटेक की छात्रा रितिका सोनी एवं खुशी कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करने में गर्व महसूस हो रही है।
![]()













Leave a Reply