Advertisement

आप कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चलाया जनसंपर्क

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की ओर से सेक्टर तीन बोकारो माॅल के समीप इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में 23 मई को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता आप महिला जिला संयोजक मंजुला देवी ने की।

सभा को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि पूरे देश भर में मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आक्रोश है। 2024 में देश की जनता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीताने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि धनबाद से भाजपा प्रत्याशी की आपराधिक छवि के कारण खुद भाजपा के कई नेता ही उनके खिलाफ में हैं। स्वच्छ छवि और महिला होने के कारण धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भारी बहुमत से संसद पहुंच रही हैं।

जिला महिला संयोजक मंजुला देवी ने कहा कि धनबाद से पहली बार एक महिला प्रत्याशी जीत दर्ज कर इतिहास बनाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित प्रत्याशी अनुपमा हर वर्ग का ख्याल रखने के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगी। इसलिए उन्हें भारी मतों से जीताना है।

नुक्कड़ सभा को आप नेता महावीर कुमार, आजाद कुमार, केएपी वर्मा, अनंत कुमार पांडेय, विकास कुमार आदि ने भी संबोधित क्रांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील की। मौके पर श्रीपति रजवार, संतोष कुमार, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। नुक्कड़ सभा से पूर्व आप कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर बोकारो माॅल के समीप आमजनों के बीच पर्चा वितरण भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *