Advertisement

जमसं की बैठक में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मजदूर संगठन जनता मजदूर संघ की एक विशेष बैठक बीते 22 मई की देर संध्या बोकारो जिला के हद में क्षेत्रीय कार्यालय कथारा में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक रविदास और संचालन क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद ने की।

बैठक में संगठन के सदस्यता बढ़ाने पर विचार किया गया। साथ हीं यह निर्णय लिया गया कि यूनियन के महामंत्री सिद्दार्थ गौतम के पदचिन्हो पर चलते हुए जनता मजदूर संघ कथारा प्रक्षेत्र इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जाए।

बैठक में कथारा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रीतलाल महतो, कथारा महाप्रबंधक कार्यालय सचिव दीपक रंजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेश्वर गोप, कथारा वॉशरी परियोजना शाखा सचिव चेतलाल महतो और अध्यक्ष धनेश्वर यादव, संघठन के वरीय कार्यकर्ता शिव कुमार राम, अभिजीत विश्वकर्मा, सचिन चौहान, बसंत कुमार, आनंद कुमार,जनता मजदूर संघ असंगठित मजदूर नेता हजरत अंसारी, संजय यादव, रामाधार यादव, हेमलाल गोप, दशरथ यादव आदि संघ के कर्मठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *