प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि आज केंद्र सरकार की मनमानीपूर्ण रवैए से देश की भविष्य बिल्कुल स्थिर सा हो गया है। बीते दस वर्षो में जनहित के लिए कोई उपलब्धियां नहीं है। आम जनों को राशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास की उदाहरण देकर ठगा जा रहा है। यह कोई खास उपलब्धि नहीं है।
पूर्व सीएम हेमंत की धर्मपत्नी बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के मल्हानटांड जैनामोड़ में झामुमो द्वारा विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी। संचालन अशोक मुर्मू ने किया। बताया जा रहा है कि कल्पना हेलीकॉप्टर से 23 मई की संध्या 4.20 में सीधे आयोजन स्थल पर पहुंची थी। काफी संख्या में स्थानीय तथा दूरदराज के रहिवासी उनका भाषण सुनने पहुंचे थे।

कल्पना ने कहा कि रोजगार के नाम पर आज युवक ठगा सा महसूस कर रहें हैं। कहा कि मोदी सरकार द्वारा विपक्षी खेमे को झूठे मुकदमे में नाहक फंसाया जा रहा है। मेरे पति हेमंत सोरेन को नाहक जाल में फांसा गया है। यह आपको बदला लेना है। आगामी 25 मई को गिरिडीह के इंडी प्रत्यासी को अपना वोट देकर जिताने का काम करें।
इससे पूर्व राज्य के मंत्री बेबी देवी, इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी के अलावा झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव, निशा देवी, किस्टो भगत, अख्तर हुसैन, निरंजन मिश्रा, संतोष रजवार, अनिल अग्रवाल, पंकज मरांडी, बिनोद महतो आदि कई मंचासीन प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उनकी जीत सुनिश्चित करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply