जगह-जगह जल जमाव से रांची शहर का बुरा हाल-दीपेश निराला
सभी नाले-नालियों को मानसून पूर्व साफ कराएं नगर निगम-सिटीजन फोरम
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची में 19 मई को हुए बारिश ने राजधानी के शहरी क्षेत्र की स्थिति की पोल खोल कर रख दिया है। यहां के तमाम नाले-नालियों की स्थिति बदतर है। उक्त बातें सिटीजन फोरम रांची के अध्यक्ष दीपेश निराला ने 19 मई की संध्या कही।
उन्होंने बताया कि कई दिनों बाद मात्र आधे घंटे के बारिश ने ही पूरे रांची नगर निगम के शहरी क्षेत्र का स्थिति बयां कर दिया। शहर के प्रमुख सड़क जलमग्न हो गए। जगह-जगह जल जमाव की इतनी बदतर स्थिति थी कि आमजनों का आवागमन बाधित हो रहा था। जल जमाव के कारण कई घरों में पानी तक घुस गया है।
निराला के अनुसार रांची नगर निगम सहित झारखंड के समस्त नगर निकायों का कई महीना और वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण पूरा स्थिति ध्वस्त हो गया है। चाहे पेयजल की समस्या हो अथवा स्वच्छता की या फिर जल जमाव की स्थिति। हर मामले में नगर निकाय फिसड्डी साबित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि अकेला रांची नगर निगम को होल्डिंग टैक्स, यूजर टैक्स, विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती से प्राप्त आय और पेनल्टी इत्यादि अन्य शुल्कों के माध्यम से प्रत्येक वर्ष करोड़ों की कमाई हो रही है, लेकिन जन सुविधा देने के मामले में स्थिति बदतर है।
उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम की इस बदतर स्थिति के विरुद्ध रांची सिटीजन फोरम रांची नगर निगम और नगर विकास विभाग से मांग करता है कि मानसून से पहले शहरी क्षेत्र के 53 वार्ड में समस्त जाम नाले-नालियों को साफ करवाया जाय। कूड़ा-कचरा का प्रत्येक दिन उठाव हो और प्रतिदिन मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग हो, ताकि रांची नगर निगम क्षेत्र के रहिवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और यहां के नागरिक प्रदूषण से बच सके।
![]()













Leave a Reply