गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। लोकसभा चुनाव में बिहार की सबसे चर्चित हाजीपुर संसदीय सुरक्षित क्षेत्र के लिए चुनाव मैदान में भाग्य आजमाइश कर रहे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार 18 मई की संध्या 6 बजे समाप्त हो गया।
आगामी 20 मई को यहां की जनता मतदान में भाग लेगी।
बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 18 मई को हाजीपुर लोकसभा के एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान द्वारा हाजीपुर शहर में भव्य रोड शो किया गया। रोड शो में 50 हजार से अधिक उनके समर्थक शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार रोड शो की शुरुआत चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण और आशीर्वाद के साथ शुरू किया। चिराग का रोड शो जैसे ही अनवरपुर चौक पहुंचा कि अनवरपुर के रहिवासियों ने भव्य स्वागत किया। यहां रक्तवीर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अनवरपुर के पास वासिंदो ने चिराग से अनवरपुर चौक स्थित बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण का अनुरोध किया।

इसके बाद चिराग ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया और रोड शो आगे बढ़ गया। अनवरपुर चौक के आसपास के पास रहिवासियों ने चिराग का स्वागत किया और रोड शो में शामिल सभी नेताओ का अनवरपुरवासियों की तरफ़ से जीत की अग्रिम शुभकामना के साथ तहे दिल से चिराग का स्वागत किया।
विदित हो कि इस लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल वाले दिन अनवरपुर चौक स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर चिराग द्वारा माल्यार्पण किया गया था। इसके कुछ देर बाद स्थानीय कुछ सिरफिरे युवकों ने बाबा साहेब के मूर्ति को यह कहते हुए दूध से नहलाया कि चिराग से बाबा साहब की मूर्ति गंदा हो गई है। जिसको हम साफ कर रहे हैं।
जिससे इस चौक के आसपास रहने वाले रहिवासियों की बदनामी हुई थी। आज इस बात को लेकर अनवरपूरवासी चिराग से बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करवाया और उस दिन की घटना की निंदा की। रोड शो कार्यक्रम में स्थानीय स्माजसेवी राजू पासवान, रामचंद्र पासवान, संजय कुमार आदि।
रजनीश, मंटू पासवान, नवल शाह, वर्षा कुमारी, दीपू, सूरज कुमार रंजन, गुरु सिंह, नीरज कुशवाहा, जगन्नाथ पासवान, मुन्ना पासवान, मोहम्मद शब्बीर अनवर इत्यादि उपस्थित रहे। खास यह कि चिराग के रोड शो में केंद्रीय गृह राजमंत्री नित्यानंद राय, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह और जदयू के सैकड़ो नेतागण शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply