Advertisement

मतदाता जागरूकता को लेकर अंगवाली में संध्या चौपाल का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रशासनिक स्तर पर पेटरवार प्रखंड कार्यालय की ओर से 17 मई को देर शाम प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक पर मतदाता जागरूकता को लेकर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

यहां निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता मार्गदर्शिका के आलोक में उपस्थित प्रतिनिधियों एवं मतदाताओं ने सामूहिक रूप से लोकतंत्र में विश्वास जताते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किए जानें के संकल्प को दूहराया।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, प्रखंड कार्यालय पेटरवार की ओर से सुनील दास गुरु, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, रंजीत कुमार, मो. सफीक आलम, मनोज मुर्मू, बैजनाथ रविदास, प्रवीण रजवार, बीएलओ मेनका देवी, शकीला खातून, पूर्व प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार सहित भोला डे, गौरीनाथ डे, मनोज रविदास, सौरव कुमार मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, अंगेज मिश्रा, अंजनी पाल, खुर्शीद, गोपाल दत्त, गोलाम अंसारी आदि दर्जनों ग्रामीण शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *