Advertisement

संवेदक एवं कनीय अभियंता ने स्पष्ट किया सड़क निर्माण का प्रारूप

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। लंबे समय से मांग किए जानें के उपरांत पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली से बेरमो प्रखंड के फुसरो जानेवाले मार्ग पर अंगवाली से बालुबंकर तक बनने जा रहे सड़क का निर्माण कार्य शुरू किए जाने के उपरांत बीते सप्ताह से कार्य स्थगित था। कारण कि यहां के ग्रामीण संवेदक से निर्माण कार्य की प्राक्लन देखने की मांग कर रहे थे।

बताया जाता है कि 17 मई की दोपहर निर्माण स्थल अंगवाली स्थित विवाह मंडप के निकट संवेदक अनिरुद्ध सिंह, आरईओ के जेई अजीत चौधरी उपस्थित हुए और पंचायत प्रतिनिधियों व उपस्थित ग्रामीणों को कथित विभागीय प्रक्लान सह कार्य निर्देशिका की जानकारी दिया। ग्रामीणों की ओर से इसे नोट भी किया गया है।

मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, गौरीनाथ कपरदार, अजीत रविदास, दामोदर मिश्रा, गौतम पाल, उत्तम मिश्रा, बुधन रजवार, सामु मिश्रा, बरूण मिश्रा, नीतीश बिट्टू, विवेक मिश्रा, कपीलदेव कपरदार, पन्नू मिश्रा, विक्रम, तारक मिश्रा, पीतांबर मिश्रा, तापु मिश्रा, संतोष रजवार, अभिषेक सहित कई मुहल्ले के दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *