एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली गेट में 64वाँ श्री श्री राम चरित्र मानस पाठ एवं महायज्ञ 2 मार्च को विधि विधान से संकल्प पूजन के साथ शुरू हो गया। नौ दिवसीय रामचरित्र मानस पाठ 10 मार्च तक चलेगा।
यज्ञ के स्वागतध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि यह मानस महायज्ञ मिथिलाकुंज अयोध्या से आये मानस मर्मज्ञ वैष्णव संत स्वामी राम बिहारी शरण की अध्यक्षता में 64 वॉ वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में मध्य प्रदेश उज्जैन से पधारे आनंद स्वरूप पंडित बाल कृष्ण गणेश दत्त के द्वारा प्रतिदिन संध्या में प्रवचन की जाएगी। नित्यदिन प्रातः 7 बजे से 12.30 बजे तक अनेक साधकों द्वारा रामचरित मानस का सामूहिक पाठ किया जाएगा।
संध्या 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनेक विद्वानों का प्रवचन एवं उपदेश दिया जाएगा। उसके उपरांत दरबार में शयन आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 मार्च को प्रातः 9 बजे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा।
जबकि 11 मार्च को हवन के साथ यज्ञ का समापन होगा एवं अपराह्न 4 बजे भगवान श्री राम दरबार की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी भक्तजनों से आग्रह किया कि कोरोना को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करे।
![]()












Leave a Reply