प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित सासंद आवासीय कार्यालय में 25 मार्च को झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के स्व. दामोदर महतो की 60वीं जयंती मनायी गयी।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के नेता व श्रमिक नेताओं द्वारा उनके कृत्यों को याद किया गया। महेंद्र चौधरी ने कहा कि दामोदर महतो संघर्षशील व धैर्यवान नेता रहे है। वे डुमरी ही नहीं पूरे झारखंड के छात्रो, किसानो व विस्थापित मजदूरो के लोकप्रिय नेता रहे है। उनका आसामयिक देहान्त से समाज के लिए अपूर्णीय क्षति हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेन्द्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, यूनियन नेता नरेश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरु हरि, प्रेमचन्द महतो, हिमराज विद्यार्थी, लालमोहन महतो, बबलू महतो, नगर कोषाध्यक्ष संतोष महतो, प्रकाश कुमार, विजय पासवान, अमन महतो, यसवंत महतो, छात्र नेता विक्की मेहता, सुरेन्द्र महतो आदि ने दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की।
![]()













Leave a Reply