एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गुप्त सूचना के बाद बोकारो जिला के हद में फुसरो के रानीबाग व् अमलो साइडिंग में सीसीएल सुरक्षा कर्मी तथा सीआईएसएफ द्वारा 9 सितंबर को छापामारी की गयी। छापामारी में अवैध धंधेबाजो द्वारा छुपाकर रखे गये 43 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के बाद ढोरी क्षेत्र महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे फुसरो मेन रोड के रानीबाग एवं अमलो रेलवे साइडिंग के इंजन साइड से अवैध कोयला की छापेमारी की गयी। छापेमारी मे कुल 43.480 टन कच्चा कोयला जब्त किया गया। जिसे ट्रेक्टर मे लोड कर अमलो रेलवे साइडिंग क्रेशर मे अनलोड किया गया।
उक्त छापेमारी मे बेरमो थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, हवलदार रामचंद्र राम, सीआईएसएफ के सहायक समादेष्टा के. वी. ए. श्रीधर, इंस्पेक्टर एस. आर. नायक आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply