Advertisement

सीसीएल की स्वास्थ्य शिविर में 21 मरीजों ने कराया ईलाज

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय केंद्रीय अस्पताल द्वारा 20 नवंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के डॉ अंकित गौरव ने 21 महिला-पुरुष ग्रामीणों का ईलाज क्रमवार किया गया। उन्होंने ईलाज के बाद रोगियों को उचित सलाह भी दिये। जीएनएम शीतल कश्यप ने अनेकों रोगियों की रक्तचांप मापी तथा मुख्य फार्मासिस्ट अजय कुमार झा से मिलकर दवा वितरण किया। शिविर में जीएनएम सुनीता तिग्गा ने आगंतुक रोगियों के नाम पुस्तिका में दर्ज किया। इस अवसर पर अंगवाली मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अस्पताल के चालक जितेंद्र चौहान एवं अन्य ने आयोजन में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *