सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बीएसएल-सेल द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय गुवा में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेल के सौजन्य से बीते 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रशिक्षित शिक्षिका प्रीति कुमारी एवं शिक्षक अभय कुमार राम ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि योग गैर-संचारी रोगों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर योगाभ्यास के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार एवं फलों का वितरण किया गया। इस आयोजन से बच्चों में योग के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
![]()













Leave a Reply