Advertisement

शिशु टोला कंजकीरो में ग्राम वन प्रबंधन संरक्षण समिति ने बच्चों के बीच बांटे फुटबॉल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो पंचायत के शिशु टोला में ग्राम वन प्रबंधन संरक्षण समिति द्वारा 26 अगस्त को बच्चों के लिए फुटबॉल क्लब का गठन किया गया। क्लब का नाम छोटा नागपुर स्पोर्टिंग क्लब रखा गया।

इस अवसर पर समिति की ओर से बच्चों को फुटबॉल भी प्रदान की गई, ताकि वे खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।
मौके पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम वन प्रबंधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष खिरोधर महतो ने कहा कि गांव में खेलकूद के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा और खेलकूद के साथ-साथ उन्हें वन संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वही पंच सूत्रा फाउंडेशन के डायरेक्टर गुलाब चंद्र ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग और प्रयास किया जाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस अवसर पर रेवत लाल महतो, संजय महतो, खेमलाल महतो, जोधा महतो सहित गांव के दर्जनों ग्रामीण रहिवासी एवं बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *