प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली, झारखंड उच्च न्यायालय रांची एवं बोकारो प्रधान जिला जज के निर्देश पर जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में 29 अगस्त को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार इसके पहले बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर जिला जज प्रथम मो. फइम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे। आयोजित लोक अदालत में विभिन्न सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जायेगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज कर दिए जाने की सूचना है।
![]()













Leave a Reply