Advertisement

विकास में योगदान व् आत्मीयता की स्मृति लेकर विदा हुए महाप्रबंधक एकेबी सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान ने 30 अक्टूबर को सीसीएम कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह-विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति (एलएमसी) के अध्यक्ष ए.के.बी. सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें शॉल, विद्यालय का स्मृति चिह्न एवं हरित पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य सह एआरओ डॉ खान ने जीएम सिंह के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके कार्यकाल में विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सीसीएल प्रबंधन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कहा कि महाप्रबंधक ने विद्यालय के प्रति हमेशा सहयोगात्मक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण रखा। विद्यालय की आवश्यकताओं को समझते हुए उन्होंने सदैव यह प्रयास किया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ मिलें और विद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करे।

प्राचार्य ने कहा कि महाप्रबंधक सिंह केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि विद्यालय के एक शुभचिंतक एवं मार्गदर्शक के रूप में भी सदैव जुड़े रहे। विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने अपने स्तर से तथा सीसीएल प्रबंधन के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए। विद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और विकास संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनका सहयोग विद्यालय परिवार के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्थानांतरण सेवा का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन किसी के कार्यों, उसके सहयोग और उसकी आत्मीयता की स्मृतियाँ सदैव बनी रहती है। जीएम सिंह ने अपने कार्यकाल में जिस प्रतिबद्धता और सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय को सहयोग प्रदान किया, उसके लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार उनका हृदय से आभारी है। प्राचार्य ने उनके आगामी कार्यक्षेत्र एवं जीवन की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी प्रबीर कुमार सेनगुप्ता, कथारा के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, सीसीएल के अन्य पदाधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक राकेश रंजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *