Advertisement

राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर केंद्र सरकार सवालों से बच नहीं सकती-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अरुणाचल मामले में चीन से फेस-ऑफ, भाजपा सरकार जवाब दो। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर केंद्र सरकार सवालों से बच नहीं सकती। देश को जुमले नहीं, सच्चाई चाहिए। देश की सीमा की सुरक्षा की ठोस गारंटी चाहिए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने 28 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

देश के पुर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन से फेस-ऑफ पर मोदी सरकार घिरी है। देश को जवाब दे भाजपा। विज्ञप्ति में प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सवालों से बचना बंद करे सरकार। कहा कि देश को जुमले नहीं, सच्चाई और सीमा सुरक्षा की ठोस गारंटी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नायक ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के बीच फेस-ऑफ की खबरों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि जब आईटीबीपी के महानिदेशक ने कई स्थानों पर फेस-ऑफ की जानकारी दी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार देश को वास्तविक स्थिति बताने में देरी क्यों कर रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में राष्ट्रवाद का ढोल पीटती है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों पर देश को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। सीमा की सुरक्षा भाषणों, नारों और राजनीतिक प्रचार से नहीं, बल्कि मजबूत रणनीति, आधुनिक तकनीक और जवाबदेही से सुनिश्चित होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल नहीं उठा रही, बल्कि सरकार की तैयारियों और नीतियों पर जवाब मांग रही है। कहा कि सीमा पर तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियार, ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना केंद्र की जिम्मेदारी है। कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी वीडियो का खंडन आवश्यक है, लेकिन इससे वास्तविक सीमा सुरक्षा संबंधी सवाल समाप्त नहीं हो जाते।

सरकार बताए कि फेस-ऑफ किन परिस्थितियों में हुए, वर्तमान स्थिति क्या है और चीन की गतिविधियों से निपटने के लिए उसकी दीर्घकालिक रणनीति क्या है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा की स्थिति पर देश को तथ्यात्मक जानकारी दी जाए और संसद में आवश्यक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। जारी विज्ञप्ति में नायक ने कहा कि केवल राष्ट्रवाद के नारों से नहीं, ठोस रणनीति और जवाबदेही से सुरक्षित होंगी सीमाएं। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सरकार सवालों से बच नहीं सकती। देश को जुमले नहीं, सच्चाई चाहिए। प्रचार नहीं, सुरक्षा की ठोस गारंटी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *