रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बोकारो शाखा की ओर से बोकारो स्टील सिटी में नवनियुक्त सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) हरि विनायक प्रजापति का 28 अक्टूबर को पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजित परिचयात्मक बैठक में रेलकर्मियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर मेंस कांग्रेस के बोकारो शाखा सचिव राजन उपाध्याय ने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से एडीईएन को अवगत कराया। संगठन ने रेलकर्मियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा कर्मचारी और रेल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
मौके पर नवनियुक्त एडीईएन हरि विनायक प्रजापति ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उनके आश्वासन से रेलकर्मियों में सकारात्मक उम्मीद जगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में यहां पदस्थापित सहायक मंडल अभियंता अनुरंजन कुमार का स्थानांतरण रांची कर दिया गया है।
उनके स्थान पर हरि विनायक प्रजापति ने पदभार संभाला है। मौके पर रेलवे इंस्टीट्यूट के संयोजक आशित बनर्जी, मनोज कुमार यादव, अनादि महतो, जितेन गोराई, बृजेश चौबे, प्रदीप कुमार भौमिक, शहजाद मिर्दा, बंटी सिंह, विजय कुमार सिंह, शिवरंजन पांडेय, प्रकाश सिंह, संजय मुखर्जी, सीपी पांडेय, सरोज कुमार, सुनील कुमार, आशीष भारद्वाज, सुनील कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply