रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक (एमएमडीआर)- 2026 के खिलाफ झामुमो चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा। बोकारो जिला के हद में झामुमो चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व में आगामी 31 अगस्त तक वार्ड और बूथ स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान को संबोधित करते हुए 25 अगस्त को झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि विधेयक से झारखंड के आर्थिक हित प्रभावित होंगे और राज्य के अधिकार कमजोर होंगे। कहा कि जनता को इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान होगा और विधेयक के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस क्रम में 25 अगस्त को चास नगर निगम के वार्ड 25, 26, 29 और 30 के बूथों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
अभियान में झामुमो चास महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आकाश टुडू, मिथुन मंडल, भागीरथ शर्मा, सदानंद गोप, नैयर जमाल सहित कई कार्यकर्तागण शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply