Advertisement

मुख्यमंत्री ने मांझी में विद्यालय के आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 12 नवंबर को सारण जिला के हद में मांझी प्रखंड के दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर
में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दलन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, इनोवेशन लैब और आधुनिक पुस्तकालय का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। कहा कि आधुनिक शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। ज्ञात हो कि, मांझी में विकसित हो रही अटल वाटिका अब पर्यटन की नई पहचान बन रही है।

हरियाली, सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इससे क्षेत्र के पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। अटल वाटिका परिसर में स्थित मां सरयू कैफे में जीविका दीदियों द्वारा संचालित जीविका दीदी की रसोई पर्यटकों और आगंतुकों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बेहतर आतिथ्य का अनुभव प्रदान कर रही है। यह पहल पर्यटन विकास के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की भी सुंदर मिसाल बन रही है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *