प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव स्थित प्रसिद्ध शिवालय में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर 28 अगस्त को महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित रहिवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भक्तों द्वारा सामूहिक सहयोग से प्रसाद बनवाकर, भोले बाबा को अर्पित करने के पश्चात महाप्रसाद का वितरण शांति पूर्ण तरीके से किया गया। प्रसाद ग्रहण करने गांव के प्रायः सभी घर के रहिवासी मंदिर परिसर पहुंचे।
इसके पूर्व सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन, जलाभिषेक व पूजन के लिए मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। दर्जनों भक्तों ने खांजो नदी से जल उठाकर ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हर हर महादेव व जय जय शिवशंकर के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय प्रतीत हो रहा था।
![]()













Leave a Reply