बिहार ग्रामीण बैंक ने लगाया वाटर कूलर प्यूरीफायर
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय के सौजन्य से मंदिर परिसर में वॉटर कूलर सह प्यूरीफायर लगाया गया है, जिसका विधिवत उद्घाटन 27 अगस्त को किया गया। इस व्यवस्था से भीषण गर्मी सहित पूरे वर्ष भर श्रद्धालुओं को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
उद्घाटन के अवसर पर अध्यक्ष मुकुल सहाय ने बाबा हरिहरनाथ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि बैंक के सभी ग्राहकों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं पर बाबा की कृपा बनी रहे, यही कामना है।

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने बैंक अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहाय को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सावन माह की अंतिम सोमवारी पर मंदिर प्रांगण में केनरा बैंक के सौजन्य से भी वाटर कूलर (प्यूरीफायर सहित) लगाया गया था। इस कार्यक्रम में केनरा बैंक के अंचल कार्यालय पटना के महाप्रबंधक अजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार सिंह, सोनपुर शाखा प्रबंधक वर्षा कुमारी, सतीश कुमार सिंह, पल्लवी प्रिया, मंडल प्रबंधक कुमारी मौसमी और प्रभु नारायण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply