प्रहरी संवाददाता/पेटरवार/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी दक्षिणी पंचायत के कटहल टोला में बीते 16 अगस्त को आदिवासी युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद 26 अगस्त को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पीड़ितों से मुलाकात के दौरान मरांडी ने कहा कि दुष्कर्म की घटना में शामिल सभी आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वे मजबूती से खड़े हैं और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। मामले में न्याय सुनिश्चित कराने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी चलकरी गांव पहुंचकर सैकड़ों रहिवासियों की उपस्थिति में आदिवासी भाषा में दुष्कर्म पीड़िता सहित उसकी मां, चाची, जेठा सहित अन्य परिजनों से गहनता से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।
मालूम हो कि इस मामले को लेकर पेटरवार थाना में कांड संख्या-137/26 दर्ज कर कथित दोनों आरोपी अहमद अंसारी तथा मुस्तफा अंसारी को गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेजा जा चुका है और पुलिस द्वारा भी पड़ताल किया गया है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम मरांडी ने बताया कि यह आदिवासी बहुल पंचायत है, पर कुछ दबंगों द्वारा इनके साथ दबंगई से भूमि हड़पना, दबाना आदि घिनौनी हरकत आए दिन होती रहती है।कहा गया कि घटना की शाम आदिवासी युवती शौच के लिए निकली तो पहले से घात लगाए आरोपियों ने नजदीक के फार्म हाउस ले जा कर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों के साथ आरोपी के परिजनों ने मारपीट की है। इस क्रम में आदिवासियों की कोई 40 एकड़ भूमि हड़पने की बात भी आई है।
उन्होंने स्थानीय मुखिया पति दुर्गा सोरेन से पूछताछ की और परिजनों से मारपीट करने वालों पर थाना में मामला दर्ज कराने को कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोकारो डीसी से तथा राज्य सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कर न्यायालय द्वारा आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की ओर अग्रसर होने की बात कही। डीसी से यह भी मांग किया है कि अंचल कार्यालय को आदिवासियों की भूमि की मापी कर परिवार को दिलाई जाए।
प्रारंभ में नेता प्रतिपक्ष के चलकरी दक्षिणी की सड़कटोला स्थित नहर मोड़ पर अंगवाली मंडल भाजपाइयों द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, अंगवाली रहिवासी मनोज कुमार ठाकुर, बेरमो प्रभारी सचिन मिश्रा, वरीय नेता देवी दास, जरीडीह रहिवासी मनोज ठाकुर, देवी मिश्रा, खेतको रहिवासी सूरजमल नायक, देवीलाल सोरेन, रामटहल सिंह, सोहन गंझू,, अंगवाली रहिवासी हिमाचल मिश्रा, पीताम्बर मिश्रा, लक्ष्मण रविदास, शंकर यादव,सहित स्थानीय रहिवासी सुनीता सोरेन, नेहा हांसदा, जवामुनि, सुमिता देवी, प्यारी देवी, सूरजमुनि, चीकू सिंह की धर्मपत्नी एवं अन्य ग्रामीण तथा करगली, फुसरो के दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply