Advertisement

तीन-चार माह से पेंशन नहीं मिलने से लाभुक परेशान, बैंक से निराश लौट रहे रहिवासी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पेंशन की आस लगाए बोकारो जिले के सैकड़ो लाभुक इन दिनों काफी परेशान हैं। तीन-चार माह से पेंशन की राशि खाते में नहीं आने के कारण पेंशन पर निर्भर बुजुर्ग, विधवा एवं जरूरतमंदो के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। लाभुक पेंशन की राशि आने की उम्मीद में बार-बार बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन खाते में राशि नहीं मिलने पर निराश होकर अपने घर लौटने को मजबूर हैं।

लाभुकों का कहना है कि पेंशन की राशि उनके लिए रोजमर्रा की जरूरतों का महत्वपूर्ण सहारा है। इसी राशि से दवा, भोजन सहित अन्य जरूरी खर्च पूरे किए जाते हैं। लगातार कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

बोकारो जिला के हद में कसमार पंचायत के वार्ड सदस्य सेवा देवी ने पेंशन भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग एवं बोकारो जिला प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित पेंशन की राशि का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों और जरूरतमंद रहिवासियों के लिए यह राशि बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में भुगतान में देरी से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार और विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *