Advertisement

झारखंड उच्च न्यायालय एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष बने अजीत कुमार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड उच्च न्यायालय एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव परिणाम में अजीत कुमार को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, महासचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष श्रेष्ठ मेहता, सहायक कोषाध्यक्ष आकाश दीप, सचिव विकास कुमार और लाइब्रेरी सचिव भोलानाथ ओझा को चुना गया है।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई एवं शुभकामना दी। नई कार्यकारिणी से एसोसिएशन के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *