रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र में 27 अगस्त को विभिन्न औद्योगिक एवं उद्यमी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों तथा बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ आगामी एसयूबी-पीएलसी बीएसएल के संबंध में उद्यमी संगठनों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी।
बैठक में बीएसएल की ओर से तापस कुमार, महाप्रबंधक (आर एंड बीआर) तथा मनोज मंडल, वरीय प्रबंधक (आर एंड बीआर) उपस्थित रहे। जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र की ओर से सहायक विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में बोकारो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, उद्यमी संकल्प, लघु उद्योग भारती, एससी/एसटी उद्यमी विकास संघ, बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा झारखंड इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य बीएसएल और स्थानीय उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर संवाद को मजबूत बनाना रहा।
![]()













Leave a Reply