Advertisement

जगन्नाथपुर में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेसजनों की बैठक

पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोरायबुरू ने की। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु तथा विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास उपस्थित रहे।

बैठक में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पंचायत स्तर पर चौपाल आयोजित कर आम जनों को जागरूक करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने मताधिकार की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति रहिवासियों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में आगामी एक नवंबर की महारैली में भाग लेने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने आगामी एक नवंबर को देश की राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर महारैली में भाग लेने तथा इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में पंचायत स्तर पर चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने, मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री जेराई, सुशील हेस्सा, मकरध्वज सरदार, विक्रम हेम्ब्रम, राजू हेम्ब्रम, दिनेश प्रधान, मथुरा लागुरी, रंजीत गागराई, रोशन पान, हरीश चंद्र पान, रंजन गोप, संतोष नाग, शाहरुख अली, सरफराज आलम, आफताब आलम, बबलू गोप, सनातन सिंकु, गुरा सिंकु, आबिद हुसैन, सागर लागुरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *