एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 27 अगस्त को प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पीएम ने युवाओं को संबोधित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के. बी. कॉलेज बेरमो द्वारा पीएम मोदी के वर्चुअल माध्यम से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में जंतु शास्त्र सभागार में उद्घाटन सत्र विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन में प्राचार्य सहित प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, जिला युवा अधिकारी माय भारत गौरव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज, स्पोर्ट्स आईकन समीर बौरी, कार्यक्रम पदाधिकारी ने की। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को प्रसारित किया गया। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात् प्राचार्य लक्ष्मी नारायण द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
मौके पर प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया संवाद के तहत वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित कर युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का एक एक प्रयास किया है। प्रो. इंचार्ज ने क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड को साधुवाद दिया और कहा कि बोकारो जिले से के. बी. कॉलेज को मेजबानी दिए जाने से कॉलेज परिवार हर्ष का अनुभव कर रहा है। खेलो इंडिया संवाद निसंदेह युवाओं को देश के भविष्य, फिटनेस व युवा नेतृत्व वाले विकसित भारत के दृष्टिकोण से जोड़ने में लाभप्रद होगा।
जिला युवा अधिकारी माय भारत बोकारो जिला एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि खेलो इंडिया डायलॉग युवाओं को खेलो से जोड़ने में मदद, खेल क्षेत्र में हो रहे बदलावों से अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज 2027 के बारे में भी बताया। स्पोर्ट्स आईकन आर्चरी ने कहा कि खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से खेल में रुचि रखने वाले युवाओं व भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद का यह अवसर है। इससे खेल के प्रति युवाओं में प्रेरणा बढ़ी।
कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी खेलो इंडिया संवाद खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस व राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना से जोड़ेगी और युवा विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
उद्घाटन सत्र कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ वासुदेव प्रजापति, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गोपाल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में टेक्निकल एडवाइजर की भूमिका में बीसीए विभाग के प्रो. पी पी कुशवाहा एवं टेक्निकल असिस्टेंट सुमीत सिंह रहे।
उद्घाटन सत्र के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें सभी अतिथियों, एनएसएस स्वयं सेवकों, छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वर्चुअल संबोधन समाप्त होने के बाद स्पोर्ट्स आईकन के साथ युवाओं ने संवाद की। महत्वपूर्ण सुझाव युवाओं की ओर से मिले जिनमें सुमीत कुमार सिंह, मिलन कुमार गुप्ता, कौशल चन्द्र डे, अमन तिवारी रहे। इसके बाद वंदे मातरम् गीत के साथ राष्ट्रीय गीत जन गण मन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा समाजसेवी विनोद कुमार, डॉ साजन भारती, डॉ वासुदेव प्रजापति, बालेश्वर यादव, संजय, भगन, अजय हांसदा, सुसारी देवी, आशा देवी आदि उपस्थिति थे।
![]()













Leave a Reply