Advertisement

कृषि जन कल्याण संवाद में प्राकृतिक खेती और किसानों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में 2 नवंबर को खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम किसान समृद्धि, महिला उद्यमिता, युवा रोजगार एवं श्रमिक उत्थान विषय पर केंद्रित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।

समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत किसानों को जागरूक करना है। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बचाने और प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। किसानों के हित में सरकार की कटिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी बचेगी, तभी थाली सजेगी। खेत बचेंगे, तभी खुशहाली आएगी।

संवाद कार्यक्रम में विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम के माध्यम से कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ किसानों की समृद्धि एवं सुरक्षा, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, श्रमिकों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान आदि विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों का सशक्तिकरण और कृषि का सर्वांगीण विकास ही समृद्ध बिहार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सबसे मजबूत आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल द्वारा की गई। इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक छोटी कुमारी, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, विधायक जनक सिंह और विधायक रणधीर कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *