राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर 26 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल में मुस्लिम समुदाय द्वारा शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर सरकार की आमद मरहबा और नारे-ए-तकबीर की गूंज सुनाई दी। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे व बचीयां भी जुलूस में शामिल थी। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
इस अवसर पर बोकारो थर्मल के नई बस्ती, बाजार टांड एवं राजा बाजार से जुलूस निकाली गई। जुलूस के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात थे। जुलूस के पश्चात् बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद ग्राउंड में फातिया किया गया। इस दौरान करीम अंसारी, मो. शाहिद उर्फ़ राजू, वाजिद अंसारी, पूर्व सरपंच सुजायत हुसैन, मंजूर अंसारी, समसुल अंसारी, जमीर अंसारी सहित काफ़ी संख्या में रहिवासी जुलूस में शामिल थे।
![]()













Leave a Reply