रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पति के दीर्घायु के लिए किए जानेवाले ब्रत हरतालिका तीज के पावन अवसर पर बोकारो के सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया गया।
तीज के उत्साह और उमंग को खास बनाने के उद्देश्य से प्रतिष्ठान की ओर से महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई है। यह मेहंदी कार्यक्रम आगामी 14 सितंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन संजय रस्तोगी एवं शिखर रस्तोगी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचवाई। इस अवसर पर प्रबंधक शिखर रस्तोगी ने बताया कि हरतालिका तीज महिलाओं की आस्था, प्रेम और सौभाग्य से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। महिलाओं के तीज उत्सव को और खास एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से त्योहारों की खुशियां सभी के साथ साझा करने का प्रयास किया जाता है। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज परिवार का आभार जताया।
![]()













Leave a Reply